Site icon Khabribox

बड़ी खबर: जाने कब होंगे लोकसभा चुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया यह बड़ा अपडेट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। लोकसभा के चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने आगामी चुनाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम 2024 के संसदीय चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव (ओडिशा) कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

जल्द घोषित होगी तारीख

वहीं उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख की भी घोषणा कर देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह माना जा रहा है कि इस साल अप्रैल और मई के महीने में लोकसभा चुनाव कराया जा सकता है‌। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होगा।

Exit mobile version