Site icon Khabribox

बड़ी खबर: लोकसभा चुनाव की तारीखों का कल होगा ऐलान, इसके साथ ही लागू होगी आचार संहिता

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जरूरी और बड़ी खबर सामने आई है।

कल होगा चुनाव की तारीख का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंतजार खत्म होने वाला है और लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होने वाला है। कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कल शनिवार को किया जाएगा। कल शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन और शेड्यूल आयोजित किया जाएगा। चुनाव के ऐलान के साथ ही आचार सहिंता लागू हो जाएगी।

संभाला पदभार

इसके साथ ही आज नए चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार ने पदभार संभाला है।

Exit mobile version