Site icon Khabribox

बड़ी खबर: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी दे सकते हैं इस्तीफा, उत्तराखंड से लड़ सकते हैं चुनाव

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही है कि बेबी रानी मौर्य को उत्तर प्रदेश में बीजेपी की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है या फिर वह आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से मैदान में उतर सकती हैं। जिसके बाद अब उत्तराखंड में यह चर्चा जोड़ पकड़ रही है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी राज्यपाल पद से इस्तीफा दे सकते हैं। 

उत्तराखंड से लड़ सकते हैं चुनाव-

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए अभी से सभी पार्टियां चुनाव मोड पर उतर गई है। जिसके बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भगत सिंह कोश्यारी राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर उत्तराखंड की राजनीति में उतर सकते हैं।

Exit mobile version