Site icon Khabribox

बड़ी खबर: छत्रपति शिवाजी महाराज सहित कई म्यूजियम को ईमेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

देश दुनिया की खबरों से हम आपको‌ रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज सहित कई म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी देने की बड़ी खबर सामने आई है।

धमकी भरा ईमेल आने के बाद मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खबर से हड़कंप मच गया है। जिसमें एक धमकी भरा ईमेल आया। ईमेल में कोलाबा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और वर्ली में नेहरू विज्ञान केंद्र सहित प्रमुख संग्रहालयों में विस्फोट की धमकी दी गई। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गयी है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने बन निरोधक दस्ते के साथ इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version