Site icon Khabribox

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पद के लिए फाइनल हुआ नाम, रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई सीएम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ था। जिसके बाद अब दिल्ली के नये मुख्यमंत्री का नाम सामने आया है।

रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी  की नेता रेखा गुप्ता को पार्टी ने दिल्ली का नया सीएम चुन लिया है।बुधवार शाम को सभी 48 नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों की बैठक हुई। जिसमे बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इसके अलावा वह मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं। वो शालीमार बाग से विधायक हैं। वहीं मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

शपथ ग्रहण समारोह

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार (20 फरवरी) को दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

Exit mobile version