Site icon Khabribox

बड़ी खबर: हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के गिरफ्तार होने की खबर

हल्द्वानी में बीते आठ फरवरी को हिंसा भड़की। जिसमें काफी नुकसान भी हुआ। हल्द्वानी बनभूलपुरा में बीते गुरूवार को भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हुए। इस हिंसा में अब्दुल मलिक को मास्टरमाइंड माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स में खबर

इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई है कि मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पुलिस के हाथ लग गया है। उत्तराखंड पुलिस ने अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लगातार उपद्रवियों की तलाश में जुटी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक के वकील अजय बहुगुणा और शलभ पांडे का दावा है कि उत्तराखंड पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version