Site icon Khabribox

बड़ी खबर: महिला दिवस पर पीएम ने दी बड़ी सौगात, 100 रूपये सस्ता किया एलपीजी सिलेंडर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम कम हो गये हैं।

100 रुपए कम करने का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी सौगात दी है। आज पीएम नरेंद्र मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम 100 रुपए कम करने का ऐलान किया है।

दी यह जानकारी

इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि,एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा और यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

Exit mobile version