Site icon Khabribox

बड़ी खबर: आईपीएल के बीच रोहित शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान, टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ आईपीएल लीग चल रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है।

यह नाम सबसे आगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा ने तत्काल प्रभाव से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले यह फैसला लिया है। जिसके बाद यह साफ है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा। इस दौड़ में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे चल रहे हैं। इस सीरीज की शुरुआत जून में होगी।

जारी किया बयान

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए अपने बयान में कहा है कि आप सभी को सूचित कर रहा हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो रहा है। सफेद गेंद के प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में बेहद सम्मान की बात रही है। इस दौरन आप सभी से जो प्यार और समर्थन मिला, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। उन्होंने आगे लिखा है कि वह वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते रहेंगे। 

सफल बल्लेबाजों में एक रोहित शर्मा

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में बने रहेंगे। इससे पहले रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट से भी संन्यास चुके हैं। रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर में 67 टेस्‍ट खेले। उन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए। टेस्‍ट में रोहित शर्मा ने 2 विकेट भी चटकाए हैं।

Exit mobile version