Site icon Khabribox

बड़ी खबर: नक्सल मुक्त भारत की दिशा में सुरक्षाबलों को मिली ऐतिहासिक सफलता, कुर्रगुट्टालू पहाड़ पर 31 नक्सलियों का किया खात्मा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नक्सलवाद के खिलाफ भारत ने बड़ी कार्यवाही की है। जिसमे भारत के सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में सफलता हासिल की है। जिसमे सुरक्षाबलों द्वारा छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ (KGH) पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है। गृह मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि #NaxalFreeBharat के संकल्प में एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के कुर्रगुट्टालू पहाड़ (KGH) पर 31 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया। जिस पहाड़ पर कभी लाल आतंक का राज था, वहाँ आज शान से तिरंगा लहरा रहा है। कुर्रगुट्टालू पहाड़ PLGA बटालियन 1, DKSZC, TSC & CRC जैसी बड़ी नक्सल संस्थाओं का Unified Headquarter था, जहाँ नक्सल ट्रेनिंग के साथ-साथ रणनीति और हथियार भी बनाए जाते थे। नक्सल विरोधी इस सबसे बड़े अभियान को हमारे सुरक्षा बलों ने मात्र 21 दिनों में पूरा किया और मुझे अत्यंत हर्ष है कि इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों में एक भी casualty नहीं हुई। खराब मौसम और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में भी अपनी बहादुरी और शौर्य से नक्सलियों का सामना करने वाले हमारे CRPF, STF और DRG के जवानों को बधाई देता हूँ। पूरे देश को आप पर गर्व है। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
जी के नेतृत्व में हम नक्सलवाद को जड़ से मिटाने के लिए संकल्पित हैं। मैं देशवासियों को पुनः विश्वास दिलाता हूँ कि 31 मार्च 2026 तक भारत का नक्सलमुक्त होना तय है।

इतने नक्सली मार गिराए

रिपोर्ट्स के मुताबिक छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के कर्रेगुट्टा के पहाड़ पर 24 दिनों तक ऑपरेशन चला। जिसमें सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें से 28 नक्सलियों की पहचान हुई है। मारे गए लोगों में 16 महिला नक्सली और 15 पुरुष नक्सली शामिल हैं।

Exit mobile version