Site icon Khabribox

बड़ी खबर: उत्तराखंड के नए मुख़्य सचिव हो सकते हैं सुखबीर सिंह संधू

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुर्सी संभालते ही मुख्य सचिव ओमप्रकाश की छूट्टी कर दी है। उत्तराखंड में अब अफसर शाही में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। जिसके बाद सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं।

उत्तराखंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं-

सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड के 1988 बैच के आईएएस है।इस समय नेशनल हाई वे अथॉरिटी के चेयरमैन हैं और यह पोस्ट भी प्रधानमंत्री के विश्वासपात्र अफसरों को मिलती है। वैसे भी यह कामकाज के लिहाज से देश की सबसे बड़ी और प्रभावशाली फील्ड पोस्टिंग मानी जाती है। काम करने में तेजतर्रार माने जाने वाले सुखबीर सिंह संधू के पास व्यापक अनुभव है। वो तत्कालीन मुख्यमंत्री पंजाब, प्रकाश सिंह बादल के सचिव रहे हैं और उत्तराखंड में लौटने के बाद बीसी खंडूरी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के प्रमुख सचिव रहे हैं। सुखबीर सिंह संधू केंद्र सरकार और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।’’ संधू मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं। उन्होंने अमृतसर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से इतिहास में मास्टर डिग्री के साथ वह विधि स्नातक भी हैं।

2020 में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश बने थे मुख़्य सचिव

उत्तराखंड कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश 2020 में राज्य के नए मुख्य सचिव बनाए गए थे। उन्होंने मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए उत्पल कुमार सिंह के स्थान पर कार्यभार संभाला था।

Exit mobile version