Site icon Khabribox

बड़ी खबर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ यह मंत्री भी ले सकते हैं शपथ, देखें नामों की लिस्ट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

सीएम पद की ले सकते हैं आज शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेंद्र वी आर्लेकर को अपना इस्तीफा सौंपा। बिहार के राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार किया है। उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर एनडीए की सरकार बनाने दावा पेश कर दिया है। जिसके बाद बिहार के राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार किया है। नीतीश कुमार नवीं बार बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। आज शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस बीच नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है।

संभावित सूची में यह नाम शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुल 09 लोगों के शपथ लेने की संभावना है। संभावित सूची में नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री), सम्राट चौधरी (भाजपा), विजय सिन्हा (भाजपा), डॉ प्रेम कुमार (भाजपा)
विजय कुमार चौधरी (जेडीयू), विजेन्द्र प्रसाद यादव (जेडीयू), श्रवण कुमार (जेडीयू), संतोष कुमार सुमन (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा), सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय) शामिल हैं।

Exit mobile version