Site icon Khabribox

बड़ी खबर: अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच का क्वारब मार्ग वाहनों के लिए खुला, शुरू हुई आवाजाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास दरकती पहाड़ी एक बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। कुछ दिनों पहले से यहां क्वारब सड़क पर पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य चल रहा है।

वाहनों की आवाजाही शुरू

जानकारी के अनुसार अब यहां वाहनों के लिए आवाजाही शुरू हो गई है। कुछ दिनों से एनएच खुलने के लिए लोगों को कुछ समय के से इंतजार करना पड़ रहा था। जिससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा था। लोगों को अतिरिक्त किराया खर्च कर दूसरे मार्ग से गंतव्य को पहुंचने के साथ ही अधिक रूपए खर्च करने पड़ रहे थे । लेकिन यहां आज सुबह से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। मार्ग से मिट्टी का मलबा हटाने के साथ ही वाहनों के लिए मार्ग खुल गया है।

सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में गिर गया था

यहां बीते कुछ दिनों पहले सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर नदी में समां गया था। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था।

Exit mobile version