Site icon Khabribox

X यूजर्स को बड़ा झटका, पोस्ट, रिप्लाई और लाइक के लिए देने होंगे इतने पैसे

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) का बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अब यूजर्स को बड़ा झटका लग सकता है।

देने होंगे पैसे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एलन मस्क एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक हैं। अब उन्होंने नए यूजर्स के लिए एक बड़ी प्लानिंग की है। उन्होंने कहा है कि एक्स पर आने वाले नए यूजर्स को पोस्ट करने के लिए पैसे देने होंगे और यह एक मामूली राशि होगी। एलन मस्क ने कहा है कि बॉट को रोकने का यही एकमात्र तरीका है।

प्लेटफॉर्म पर स्पैम को रोकने के लिए लंबे समय से हो रही है इस पॉलिसी की टेस्टिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक्स की नई पॉलिसी के मुताबिक एक्स पर पोस्ट करने, किसी के पोस्ट को लाइक करने, साथ ही किसी पोस्ट को बुकमार्क और किसी पोस्ट पर रिप्लाई करने के लिए यूजर्स को पैसे देने होंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि इसकी फीस क्या होगी।

Exit mobile version