Site icon Khabribox

अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत गंगोलीहाट से नामी वारंटी दबोचा

अल्मोड़ा: जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अल्मोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस की कार्यवाही

दन्या थाना पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वर्ष 2021 के एनडीपीएस एक्ट (धारा 8/21) मामले में फरार चल रहा वारंटी मनोज सिंह मेहर, 34 वर्ष, मूल निवासी ग्राम कुमौड़ (कोतवाली पिथौरागढ़), हाल निवासी ग्राम ब्लायूँ (थाना थल, जनपद पिथौरागढ़) जो अपनी गिरफ्तारी से बच रहा है। पुख्ता जानकारी के आधार पर, थाना दन्या के थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक की टीम ने 9 जुलाई 2026 को जाल बिछाकर आरोपी को हाट कालिका मंदिर के निकट पार्किंग स्थल, गंगोलीहाट से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम

​इस कार्रवाई में थाना दन्या के अपर उपनिरीक्षक नवीन चन्द सोराड़ी, हेड कांस्टेबल धीर सिंह और एसओजी के कांस्टेबल राजेश भट्ट शामिल रहे।

Exit mobile version