Site icon Khabribox

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा आतंकी हमला, मौके पर फोर्स, सेना अलर्ट, बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ता जा रहा है।

चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में पाकिस्तान लगातार षड्यंत्र रच रहा है। जिस पर आज बुधवार को राजौरी में एलओसी के पार से भारतीय क्षेत्र में गोलीबारी करने की घटना सामने आई है। यह गोलीबारी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में घटित हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद आतंकी मौके से फरार हो गए‌। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। हमले के तुरंत बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू दी। साथ ही फोर्स को मौके पर भेजी गई है। सेना की तरफ से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बढ़ रहें हमले की घटनाएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना से कुछ समय पहले पाकिस्तान और भारत के बीच फ्लैग बैठक हुई थी। यह मीटिंग हाल ही में हुई थी। जिसमे शांति पर सहमति बनी थी। वहीं अब इस मीटिंग के कुछ ही दिनों बाद पाकिस्तान की ओर से इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसने सभी को परेशान कर दिया है।

Exit mobile version