देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है।
1 नवंबर 2025 से हुए लागू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह खबर भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए है। बैंक के अनुसार 1 नवंबर 2025 से कुछ स्पेशल ट्रांजेक्शन पर नए नियम लागू हो गये हैं। इन ट्रांजेक्शन में एजुकेशन फीस और वॉलेट लोड शामिल होगा। नवंबर से एजुकेशन फीस और वॉलेट लोड पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा फीस देनी होगी। एसबीआई के मुताबिक बताया गया है कि यह कदम ट्रांजेक्शन चार्ज और फीस को और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए किया गया है।
लगेगा इतना चार्ज
रिपोर्ट्स के मुताबिक थर्ड पार्टी एप्स के माध्यम से किए गए स्कूल-कॉलेज की फीस पर अब 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा। साथ ही डिजिटल वॉलेट में पैसे डालते समय भी 1000 रुपये ये ज्यादा पैसे होने पर 1 प्रतिशत एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा। यह नियम उन ट्रांजेक्शन पर लागू होगा, जिनके लिए MCC 6540 और 6541 सेट किए गए हैं। यह नियम 1 नवंबर 2025 से लागू हो गये है।