Site icon Khabribox

उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी अपडेट: 1818 पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी, UKSSSC को भेजा गया अधियाचन

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार आगामी चुनाव से पहले विभिन्न विभागों में खाली पड़े 1818 पदों पर सीधी भर्ती करने जा रही है।

भेजा अधियाचन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने इन पदों पर पारदर्शी चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को अधियाचन भेज दिया है। इस फैसले से प्रदेश के युवाओं को पुलिस, वन, कारागार, आबकारी और अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में सरकारी सेवा में जाने का शानदार मौका मिलेगा। सरकार द्वारा भेजे गए अधियाचन के अनुसार, सबसे अधिक भर्तियां उत्तराखंड पुलिस विभाग में होंगी।
• ​पुलिस आरक्षी (कांस्टेबल): 1187 पद
• ​उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस): 93 पद
• ​उप निरीक्षक (अभिसूचना): 19 पद
• ​प्लाटून कमांडर (PAC/IRB/SDRF): 81 पद
• ​अग्निशमन द्वितीय अधिकारी: 05 पद


​वन, आबकारी और कारागार विभाग में भी भर्ती

​अन्य सुरक्षा और राजस्व से जुड़े विभागों में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
• ​वन विभाग: कुल 264 पद (वन आरक्षी के 189 पद और स्पेशल टाइगर गार्ड्स के 75 पद)
• ​कारागार विभाग: बंदीरक्षक के 117 पद
• ​आबकारी विभाग: आबकारी सिपाही के 50 पद और उप आबकारी निरीक्षक के 02 पद


​जल्द जारी होगा विस्तृत विज्ञापन

​शासन द्वारा आयोग को अधियाचन भेजे जाने के साथ ही भर्ती की प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। आयोग जल्द ही इन पदों के लिए आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन जारी करेगा। भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही आवेदन की तिथियां, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

Exit mobile version