Site icon Khabribox

बीआइएस ने निकाली 337 पदों पर भर्ती, जानें कबसे करना है आवेदन

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आयी है ।( बीआइएस) में भारतीय मानक ब्यूरो ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी में कुल 337 पदों पर भर्ती के लिए  एक संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है।

इन पदों पर निकली भर्ती

ब्यूरो द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, ग्रुप सी में स्टेनोग्राफर, सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, हॉर्टिकल्चर सुपरवाइजर, टेक्निकल असिस्टेंट (लैब), कारपेंटर, वेल्डर, प्लंबर, फिटर, टर्नर और इलेक्ट्रशियन के पदों पर भर्ती खुली है । वहीं, ग्रुप बी पर्सनल असिस्टेंट, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर और असिस्टेंट (कैड) के पद हैं। ग्रुप ए पदों में असिस्टेंट डायरेक्टर और डायरेक्टर के पद हैं।

बीआइएस भर्ती 2022: आवेदन प्रक्रिया

बीआइएस में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 मई 2022 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट कर सकेंगे।  बीआइएस द्वारा विज्ञापित ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार भारतीय मानक ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट, bis.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Exit mobile version