Site icon Khabribox

बंगाल में भाजपा युग का हुआ आगाज: सुवेंदु अधिकारी बने भाजपा के पहले सीएम, ममता बनर्जी का 15 साल का वर्चस्व समाप्त






देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।


सीएम पद की शपथ


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही बंगाल में पिछले 15 वर्षों से चला आ रहा ममता बनर्जी का कार्यकाल समाप्त हो गया है और राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित एक भव्य समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने सुवेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। सुवेंदु अधिकारी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल‌‌ व इनके अलावा पांच अन्य नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली।


दिया यह संदेश


रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने अपनी शासन शैली को लेकर स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे फैसले थोपने के बजाय “सामूहिक नेतृत्व” के सिद्धांत पर काम करेंगे। कहा कि राज्य का शासन ‘मैं’ नहीं, बल्कि ‘हम’ मिलकर चलाएंगे। हमारी सरकार केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय और सुचारू संबंधों के माध्यम से बंगाल को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Exit mobile version