Site icon Khabribox

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सरकार: खत्म हो रहा सूखा, भाजपा को 48 सीटों पर बढ़त, आप को तगड़ा झटका

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली में आज 08 फरवरी 2025 को 70 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान के परिणाम घोषित हुए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में बीते 5 फरवरी 2025 को 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुए। वोटों की गिनती आज 8 फरवरी को हो‌ रहीं हैं। दिल्ली में भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। जिसमें भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। दिल्ली चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। इसके साथ ही दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। इस बीच सीएम पद की दावेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दिल्ली में सीएम पद के दावेदारों में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, मोहन सिंह बिष्ट के नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ 22 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। उन्हें बीजेपी के पूर्व एमपी प्रवेश वर्मा ने मात दी है।

Exit mobile version