Site icon Khabribox

बीजेपी पूरे राज्य में भव्य आयोजनों के माध्यम से शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन कर अपना दोहरा चरित्र दिखा रही- कर्नल अजय कोठियाल

आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने आज दिवंगत सीडीएस विपिन रावत के निधन के बाद उनके परिजनों के प्रति उदासीन रवैए पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहीद और सैनिकों की बात करने वाली बीजेपी का चरित्र यही दिखाई देता जब उन्होंने विपिन रावत के परिजनों के प्रति उदासीन रवैया अख्तियार किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड में बीजेपी सरकार केवल सैन्य सम्मान और शहीदों के आंगन की मिट्टी तक सीमित होकर रह गई जबकि इस दुर्घटना में कई राज्यों से शहीद सैन्यकर्मी, सैन्याधिकारियों को उनके राज्य ने आर्थिक सहायता राशि की घोषणा कर दी है।

राज्य सरकार ने कोई आर्थिक मदद नहीं की

कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड की शान, उत्तराखंड के वीर सपूत शहीद सीडीएस बिपिन रावत के परिवार को अभी तक राज्य सरकार ने कोई आर्थिक मदद की घोषणा नहीं की जबकि बीजेपी पूरे राज्य में भव्य आयोजनों के माध्यम से शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन कर अपना दोहरा चरित्र दिखा रही है। उन्होंने कहा की आप सरकार आते ही शहीदों को 1 करोड़ की राशि दी जाएगी और जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उन सबके परिजनों का ख्याल रखना हमारी सरकार की पहली जिम्मेदारी होगी और यही सही मायने में शहीद का सम्मान होगा।

Exit mobile version