Site icon Khabribox

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ: प्रदेश सहसंयोजक डॉ. संदीप गौड़ को मिली अल्मोड़ा जिले की कमान, जताई खुशी

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चिकित्सा प्रकोष्ठ ने संगठन को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपनी प्रदेश स्तरीय टीम में ज़िम्मेदारियां बांटी है।

मिली यह जिम्मेदारी

इसके तहत चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक डॉ. संदीप गौड़ को अल्मोड़ा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
​चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक कौस्तुभानंद जोशी के निर्देशानुसार चारों प्रदेश सह-संयोजकों को अलग-अलग जिलों की कमान सौंपी गई है।
नवनियुक्त प्रभारी जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन की गतिविधियों में तेजी लाएंगे। डॉ. संदीप गौड़ की नियुक्ति पर अल्मोड़ा जिले के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं जिला सहसंयोजकों ने खुशी जताई है।

कहीं यह बात

“संगठन द्वारा सौंपी गई इस ज़िम्मेदारी का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को गति देना, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है।”
— डॉ. संदीप गौड़, प्रदेश सहसंयोजक एवं अल्मोड़ा जिला प्रभारी

Exit mobile version