Site icon Khabribox

भाजयुमो जिला अल्मोड़ा ने बीसी जोशी शहीद स्मारक शिखर तिराहा पर CDS जनरल बिपिन रावत और उनके साथ शहीद हुए अन्य 12 जवानों को दी श्रद्धांजलि

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अल्मोड़ा द्वारा बीसी जोशी शहीद स्मारक शिखर तिराहा पर भारत मां के वीर सपूत देव भूमि उत्तराखंड के लाल देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ओर  उनके साथ शहीद हुए अन्य 12 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

देवभूमि के प्रति थी उनकी अगाध श्रद्धा-

इस अवसर पर कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनरल रावत मां भारती के वीर सैनिक होने के साथ-साथ ही देवभूमि के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा थी जिसके कारण वे सेवानिवृत्त होने के पश्चात उत्तराखंड में रहकर यहां पलायन रोकने के लिए कार्य करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि मां भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन सभी जवानों के बलिदानों को भारत हमेशा याद रखेगा

यह लोग रहें उपस्थित-

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील बिष्ट, नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरुरानी, जिला महामंत्री सौरभ वर्मा, नगर अध्यक्ष भाजयुमो अर्जुन बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष राहुल बिष्ट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुंदर मटियानी राजेंद बिष्ट,दीक्षित जोशी, आदित्य बिष्ट,पारस पालनी, वैभव सिंह विक्की, खद्योत साह,आशीष गुर्रानी, गौरव कनवाल ,अंकुर बिष्ट, सागर भैसोड़ा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version