Site icon Khabribox

ऑस्ट्रेलिया को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच बॉब सिम्पसन ने दुनिया को कहा अलविदा, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और कोच बॉब सिम्पसन का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार को 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी पुष्टि की है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक प्रभावशाली व्यक्ति सिम्पसन ने अपने देश के लिए 62 टेस्ट खेले। जिसमें उन्होंने 1957 और 1978 के बीच 62 टेस्ट और दो एकदिवसीय मैच खेले। इसमें उन्होंने 4869 टेस्ट रन और 71 विकेट लिए। उन्होंने जिन 39 टेस्ट मैचों में कप्तानी की उनमें से 12 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। एक खिलाड़ी के रूप में, सिम्पसन को अपना पहला शतक बनाने के लिए 30वें टेस्ट तक का समय लगा, लेकिन उन्होंने इसे 311 में बदल दिया और ओल्ड ट्रैफर्ड में लगभग 13 घंटे तक बल्लेबाजी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब 1987 में ऑस्ट्रेलिया पहली बार वर्ल्ड कप जीता तो वह टीम के कोच थे। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है।

Exit mobile version