Site icon Khabribox

उत्तराखंड अलकनंदा में बहे NIT छात्र का 4 दिन बाद बरामद हुआ शव





उत्तराखंड: उत्तराखंड के श्रीनगर के अलकनंदा नदी की तेज लहरों में लापता हुए एनआईटी (NIT) श्रीनगर के छात्र का शव गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।


परिवार में शोक की लहर


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते रविवार से चल रहे व्यापक सर्च अभियान के बाद छात्र का शव घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मिला। मूल रूप से तेलंगाना के रहने वाले आनंद सोहन, जो एनआईटी श्रीनगर में बीटेक तृतीय वर्ष (कंप्यूटर साइंस) के छात्र थे। जो बीते रविवार शाम करीब 4 बजे एसएसबी कैंप के समीप अलकनंदा नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वह अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आनंद लहरों के बीच ओझल हो गए, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें सक्रिय हो गई थीं। रविवार से ही श्रीनगर से लेकर मूल्यागांव तक नदी के चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं गुरुवार को घटनास्थल से करीब 200 मीटर आगे छात्र का शव बरामद कर लिया गया।




Exit mobile version