अल्मोड़ा मैग्नेसाइट माइन क्षेत्र के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिससे चार लोग घायल हो गये।
चार लोग हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यूके 02- टीए-1390 रविवार की देर शाम अल्मोड़ा मैग्नेसाइट खान क्षेत्र के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में चालक नैन सिहं, दरवान सिंह,निवासी शिशाखानी, सूरज पुत्र हरीश लाल निवासी जोशी गांव, सौरभ पुत्र सुंदर लाल निवासी नौगांव गरुड़ घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को ताकुला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।