April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

शादी के बंधन में बंधे बाॅलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा


बाॅलीवुड जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड के लव बड्स राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए हैं।

एक दूसरे के हुए राजकुमार राव और पत्रलेखा-

राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को 11 साल से डेट कर रहे थे। दोनों ने चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग रचाई। जिसमें खुब धूमधाम से शादी हुई। इस शादी में फिल्म उद्योग से केवल चुनिंदा मेहमान ही आमंत्रित रहे। शादी के रिसेप्‍शन में हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल भी पहुंचे और नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।