Site icon Khabribox

नहीं रहीं बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, 42 साल की उम्र में निधन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए‌ है। ‘बिग बॉस 13’ कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है।

शेफाली जरीवाला का निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 42 साल की थी। उनकी मौत की वजह से हार्ट कार्डिएक अरेस्ट बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जून की रात 11 बजे के आस-पास शेफाली जरीवाला के सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीकी अस्पताल में लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको मुंबई के Bellevue मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में शुक्रवार रात 11.25 बजे लाया गया। जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। अब उनका शव कूपर अस्पताल में है, जहां उनका पोस्टमार्टम होगा। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

इन फिल्मों में किया काम

शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में आए ‘कांटा लगा’ गाने से घर-घर तक अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद शेफाली ने ‘मुझसे शादी करोगी’ और कन्नड़ फिल्म ‘हुडुगारू’ जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘नच बलिए 5’ , ‘नच बलिए 7’ , ‘बूगी वूगी’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया था।

Exit mobile version