Site icon Khabribox

बाॅलीवुड के किंग शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ी सुरक्षा, महाराष्ट्र सरकार ने दी Y+ सिक्योरिटी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बाॅलीवुड जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

महाराष्ट्र सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता शाहरूख खान को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने अभिनेता शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कर दी गई है। इस संबंधमें शाहरुख खान ने राज्य सरकार को लिखित शिकायत दी थी कि फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने फैसला लेते हुए शाहरूख खान की सुरक्षा बढ़ा दी है‌।

जान से मारने‌ की मिली धमकी

दरअसल शाहरुख खान की फिल्म पठान‌ और जवान ने बाॅक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। यह दोनों ही फिल्में काफी हिट रही है। वहीं हाल में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान की करें तो इसने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करके इतिहास रच दिया है। इन दोनों फिल्मों के सक्सेस के बाद उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं। जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है।

Exit mobile version