Site icon Khabribox

उत्तराखंड की आर्थिकी में उछाल, प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी, विकास दर के साथ ही सकल घरेलू उत्पाद में इजाफा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में नियोजन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने शनिवार को पत्रकार वार्ता की। जिसमे उन्होंने जरूरी जानकारी दी। जिसमे उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण के कुछ अंशों को साझा किया।

प्रति व्यक्ति आय का ग्राफ इजाफे की ओर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की आर्थिकी ने छलांग लगाई है। राज्य सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2024-25 में 3.78 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वहीं विकास दर 6.61 प्रतिशत रहने का अनुमान है। अर्थव्यवस्था का आकार 332.99 हजार करोड़ से बढ़कर 378.24 हजार करोड़ रुपये बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही राज्य में प्रतिव्यक्ति आय में भी सालाना 27 हजार 886 रुपये की वृद्धि पाई गई है। वर्ष 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय 2.46 लाख रुपये थी, वो वर्ष 2024-25 में 2.74 रुपये से ज्यादा अनुमानित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण को विधानसभा टेबल किया जाना है। विस में टेबल होने के बाद इसे विस्तृत रूप से जारी किया जाएगा। यह अनंतिम आंकड़े हैं। इनमें आगे नए संशोधन भी हो सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि दो साल की अवधि में राज्य में रोजगार की स्थिति में सुधार आया है। वर्ष 2022 में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग का वर्क फोर्स पार्टिसिपेशन 48.7 प्रतिशत था। जो वर्ष 2024 में बढ़कर 58.1 प्रतिशत हो गया। इस अवधि में 9.31 लाख नए लोगों को रोजगार मिला। रोजगार के यह अवसर विनिर्माण क्षेत्र में अधिक रहे हैं।

रहें मौजूद

इस मौके पर निदेशक-अर्थ संख्या सुशील कुमार, उप निदेशक दिनेश बडोनी आदि भी मौजूद रहे।

Exit mobile version