Site icon Khabribox

ब्रेकिंग: यहां पटाखा फैक्ट्री में हुआ बड़ा ब्लास्ट, 11 लोगों की मौत की सूचना, 50 से ज्यादा घायल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मध्यप्रदेश से जुड़ी दुखद और बड़ी खबर सामने आई है।

भयंकर ब्लास्ट से दहला क्षेत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के हरदा में बैरागढ़ नामक जगह पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में आज मंगलवार सुबह ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। बताया गया है कि 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री में उस समय 30 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। यह धमाका इतना जोरदार था कि 20 किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी। इस विस्फोट के बाद 11 लोगों की मौत की जानकारी अब तक सामने आई है‌। जबकि 59 लोग जख्मी बताए गए हैं। CMHO(मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) डॉ. एचपी सिंह ने 9 लोगों के मौत की पुष्टि की है। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मोर्चा संभाल रखा है।

Exit mobile version