Site icon Khabribox

ब्रेकिंग: पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, संध्या थिएटर में भगदड़ में हुई महिला की मौत से जुड़ा मामला

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ‘पुष्पा 2’ एक्टर अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका लगा है।

अल्लू अर्जुन को झटका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज शुक्रवार, 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया। हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मची थी। यह घटना 4 दिंसबर के दिन घटी थी। जब पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग हो रही थी। जिसमें हैदराबाद में संध्या थिएटर के पास इसी इवेंट के दौरान भगदड़ मच गई‌। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे पर अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसमें उन्होंने इस घटना पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने पीड़िता की फैमिली को 25 लाख रुपए दान देने का ऐलान किया।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के साथ थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया था। इस घटना के मामले पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। जिसके बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कोर्ट का रुख भी किया था। अब इसी मामले में अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद अब हैदराबाद की कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं अभिनेता ने तेलंगाना हाई कोर्ट मे अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है। जिस पर कोर्ट जल्द ही सुनवाई करेगा।

Exit mobile version