Site icon Khabribox

ब्रेकिंग: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, चार जवान घायल, एक जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है।

एक जवान शहीद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर सामने आई है कि रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं, जिनमें एक मेजर रैंक के अधिकारी भी हैं‌। वहीं एक जवान शहीद हो गया है। वहीं सैनिकों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है। सेना के मुताबिक, इस गोलीबारी में एक पाकिस्तानी मारा गया है। खबर है कि इलाके में कई आतंकवादी छिपे हुए हैं। घायल जवानों को मौके से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। तलाशी व सर्च अभियान जारी है। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है।

Exit mobile version