Site icon Khabribox

ब्रेकिंग: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनें नायब सिंह सैनी, ली शपथ

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूट गया है और वर्तमान सरकार की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद अब नये मुख्यमंत्री ने शपथ ले ली है।

हरियाणा के नये सीएम ने ली शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगी है। जो हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई। 

Exit mobile version