Site icon Khabribox

बड़ी खबर: NEET-UG विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री को भेजा त्यागपत्र



​देशभर में NEET-UG परीक्षा को लेकर जारी विवाद और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

दिया इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है।
​सोशल मीडिया पर अपना पत्र साझा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं का भविष्य और देश का हित किसी भी विवाद या व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से ऊपर है।

​कहीं यह बात

पत्र में उल्लेख किया गया कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में अनियमितता सामने आने के बाद सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपी, परीक्षा रद्द की और 21 जून 2026 को पुनः परीक्षा आयोजित कराई, जिसका परिणाम 16 जुलाई को घोषित किया गया। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए अगले वर्ष से इस परीक्षा को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT Mode) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जंतर-मंतर और देश में बन रही स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने से बचाना और उनका समय बचाना ही उनका मुख्य संकल्प है।उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य परीक्षा माफिया की वजह से खराब नहीं होने दिया जाएगा।


​कहा- छात्रों का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता


​अपने पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि वे पिछले चार दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही इस देश की असली ताकत है। हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं और करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी देश के युवाओं की आकांक्षाओं और राष्ट्रसेवा के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।

Exit mobile version