Site icon Khabribox

ब्रेकिंग न्यूज़: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग पर बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, कई वाहन आपस में टकराए, महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मुख्य मार्ग पर बाड़ेछीना चौराहे के समीप एक जोरदार सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है।

आपस में टकराए वाहन

मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिससे मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को काफी क्षति पहुँची है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुँच गए हैं। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दुर्घटना में कितने लोग घायल हुए हैं, लेकिन वाहनों की स्थिति को देखते हुए नुकसान बड़ा बताया जा रहा है।

यातायात बाधित

​बाड़ेछीना चौराहे के पास हुए इस हादसे के कारण मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके के लिए रवाना हुई।‌ स्कूटी समेत लगभग पांच गाड़ियों की भिड़ंत हुई है। महिला समेत दो लोग गंभीर घायल बताए गए हैं।

Exit mobile version