Site icon Khabribox

ब्रेकिंग: बिहार के नौंवीं बार मुख्यमंत्री बनें नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बनाएं गए उपमुख्यमंत्री

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। जिसके बाद जेदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज रविवार को बिहार के नौवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।

सीएम पद की ली आज शपथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार के नीतीश कुमार नौंवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। उनके अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। उनके साथ कुल 8 विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री के अलावा सुमित सिंह, श्रवण कुमार, संतोष सुमन, विजय चौधरी और प्रेम कुमार को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

Exit mobile version