Site icon Khabribox

ब्रेकिंग: एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार को हटा कर प्रदीप सिंह खरोला नियुक्त हुए नए डीजी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नीट परीक्षा विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक सुबोध कुमार को हटा कर प्रदीप सिंह खरोला को डीजी की कमान सौंपी है।

प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया है। इसके साथ ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी है प्रदीप सिंह

प्रदीप सिंह खरोला उत्तराखंड के मूल निवासी हैं।प्रदीप सिंह कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं। उन्हें 1 मई 2024 को स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन का चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। वह अभी आईटीपीओ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

Exit mobile version