Site icon Khabribox

BSNL का धमाकेदार ऑफर, 15 नवंबर तक उठा सकते हैं यह निशुल्क लाभ

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल धमाकेदार ऑफर लाया है। यह बीएसएनएल ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

बीएसएनएल की खास स्कीम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसएनएल के नए ग्राहक केवल 1 रुपये देकर 15 नवंबर 2025 तक 4G सेवा का लाभ उठा सकते हैं। जो 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2025 तक एक महीने का फ्री 4G सेवा ऑफर है। साथ ही नए सब्सक्राइबर केवल एक रुपये की प्रतीकात्मक राशि देकर 4G सेवा का लाभ उठा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऑफर के तहत यूजर्स को कंपनी 4G सर्विस दे रही है। जिसमें 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, हर दिन 100 फ्री SMS और तो और साथ में डेली 2GB डेटा शामिल रहेंगे। वो भी सिर्फ 1 रुपये में होगा। हालांकि, ये ऑफर कंपनी सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही लेकर आई है। अगर आप भी BSNL नेटवर्क से जुड़ना चाहते हैं, तो फिर आपके पास ये सबसे अच्छा मौका है। 15 नवंबर तक आप इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

यह मिलेंगी नई सुविधाएं

• भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स
• रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा
• रोजाना 100 SMS
• फ्री SIM कार्ड

Exit mobile version