Site icon Khabribox

बजट सत्र 2022: 31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र का पहला चरण

केंद्र सरकार ने बजट सत्र की कार्यवाही सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए इस महीने की 31 तारीख को सर्वदलीय बैठक बुलाई। कोविड महामारी को देखते हुए बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। दोनों सदनों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी। कोविड प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए दोनों सदनों की बैठक अलग-अलग पारियों में होगी।

राज्यसभा और लोकसभा की बैठक का ये होगा समय

राज्यसभा की बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक और लोकसभा की बैठक शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक होगी। कोविड महामारी की वजह से 31 जनवरी से 11 फरवरी तक लोकसभा की बैठकों के दौरान दोनों सदनों के चैंबरों और दीर्घाओं का इस्तेमाल सदस्यों के बैठने के लिए किया जाएगा।

11 फरवरी तक जारी रहेगा बजट सत्र का पहला चरण

बजट सत्र का पहला चरण अगले महीने की 11 फरवरी तक जारी रहेगा। महीने भर के अवकाश के पश्चात दूसरा चरण 14 मार्च को शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा।

31 जनवरी को आएगा ‘इकोनॉमिक सर्वे’

इकोनॉमिक सर्वे 31 जनवरी को आएगा। बता दें, इकोनॉमिक सर्वे आम तौर पर बजट से ठीक एक दिन पहले संसद में पेश किया जाता है। इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे संसद में पेश करेंगी।

Exit mobile version