Site icon Khabribox

By-Polls Results 2025: इन चार राज्यों की 05 विधानसभा सीटों के घोषित हुए उपचुनाव परिणाम, जानें चुनाव परिणाम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए ‌है। देश के 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर बीते गुरूवार को मतदान हुए थे। इन सभी सीटों के लिए आज नतीजे सामने आए हैं।

19 जून को हुए थे मतदान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले पश्चिम बंगाल, गुजरात, केरल और पंजाब में 19 जून को मतदान हुए थे। जिसमें पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालिगंज,केरल की निलाम्बुर, गुजरात की विदासवर और कडी सीटों पर उपचुनाव के आज नतीजे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चार सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की है, तो वहीं भाजपा ने गुजरात की कड़ी सीट पर जीत दर्ज की है।

चुनाव के परिणाम

📌📌रिपोर्ट्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर जीत दर्ज की।
📌📌गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17581 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के निकट प्रतिद्वंद्वी किरीट पटेल को हराया। इटालिया को 75942 वोट मिले। जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी किरीट पटेल को 58388 वोट मिले।
📌📌पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु को हराया। उन्होंने कड़े चुनावी मुकाबले में 10,637 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। अरोड़ा को 35,179 वोट मिले, जबकि आशु को 24,542 वोट मिले। भाजपा के जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले, जबकि शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के उम्मीदवार परुपकर सिंह घुमन को 8,203 वोट मिले।
📌📌गुजरात के कडी में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। बीजेपी नेता राजेंद्र कुमार (राजुभाई) छाबड़ा ने 99742 मतों से जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस के रमेशभाई छाबड़ा 60290 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहें। तीसरे नंबर पर AAP प्रत्याशी जगदीशभाई छाबड़ा को 3090 वोट मिले हैं।
📌📌केरल के निलाम्बुर में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। आर्यदान शौकत ने केरल की नीलांबुर सीट पर सत्तारूढ़ वामपंथी एम स्वराज को 11,000 से अधिक मतों से हराया।
📌📌कालीगंज सीट पश्चिम बंगाल में है। इस सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस सीट तृणमूल कांग्रेस (TMC) की आलिफा अहमद ने 49,755 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के आशीष घोष को चुनावी मैदान में हराया।

Exit mobile version