Site icon Khabribox

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ ठगी, इतने करोड़ का हुआ नुकसान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

जाने पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिहिर दिवाकर ने कथित तौर पर दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। जिस पर दिवाकर ने समझौते में बताई गई शर्तों का पालन नहीं किया। इस मामले में अरका स्पोर्ट्स को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था। समझौते के तहत प्रॉफ‍िट शेयर करना था, पर समझौते के सभी नियम और शर्तों को नहीं माना। जिस पर महेंद्र सिंह धोनी ने ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉर‍िटी लेटर वापस ले लिया। उनको धोनी की ओर से कई कानूनी नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

आपराधिक मामला दर्ज कराया

जिसके बाद अब महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विशवॉश के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

Exit mobile version