देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत के नाम बड़ी एतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है
भारत ने अंतरिक्ष पर रचा इतिहास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गये है। जो भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन है। राकेश शर्मा (1984) के बाद शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। इसके साथ ही कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद पृथ्वी पर वापसी कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 15 जुलाई 2025, दोपहर 3:00 बजे एक ऐतिहासिक पल आया जब भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) यात्रा के बाद धरती पर लौट आए। यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा थी, जो एक्सिओम मिशन 4 (Ax-4) का हिस्सा थी। शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ धरती पर सुरक्षित वापस लौट आए हैं। चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स के कैप्सूल ने भारतीय समयानुसार दोपहर के 3.01 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में सैन डिएगो में तट के पास प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन किया। यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए गर्व का क्षण है। बाहर निकलते ही उनके चेहरे पर अलग मुस्कुराहट थी, जो जीत की मुस्कुराहट थी।