Site icon Khabribox

कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से धरती को भेजा पहला संदेश, कहीं यह बात

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌ भारत के नाम बड़ी एतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है

भारत ने अंतरिक्ष पर रचा इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय होंगे। जो भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला सहित चारों एस्ट्रोनॉट आज यानी 26 जून को शाम 4 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंच गए हैं। इसका मतलब कि अब स्पेसक्राफ्ट ISS से जुड़ चुका है और क्रू सदस्य अब स्टेशन के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। 28 घंटे के सफर के बाद सभी एस्ट्रोनॉट ISS पहुंचे हैं। यह भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। उनका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक प्रयोग और तकनीकी परीक्षण होगा। इसके साथ ही कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।

कक्षा में जाने की यात्रा को बताया ‘अद्भुत’ 

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने SpaceX के ड्रैगन यान से धरती के लिए पहला संदेश भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा – “सभी को नमस्कार, अंतरिक्ष से नमस्कार।” उन्होंने अंतरिक्ष से सीधे प्रसारण में कहा, ”यह एक छोटा कदम है, लेकिन भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की दिशा में एक स्थिर और ठोस कदम है। अंतरिक्ष में चहलकदमी करना और खाना-पीना, एक बच्चे की तरह सीख रहा हूं।” साथ ही उन्होंने कक्षा में जाने की यात्रा को ‘अद्भुत’ बताया।

Exit mobile version