Site icon Khabribox

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन से की बात, अंतरिक्ष यात्रा पर कही यह बात

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌ भारत के नाम बड़ी एतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है

भारत ने अंतरिक्ष पर रचा इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गये है। जो भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन है। उनका मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक प्रयोग और तकनीकी परीक्षण होगा। इसके साथ ही कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
किया धन्यवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के 10 दिन पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर शुभांशु ने इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के अध्यक्ष वी. नारायणन को फोन कर अपनी अंतरिक्ष यात्रा के लिए उनके और पूरी इसरो टीम के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। शुभांशु शुक्ला ने बीते 6 जुलाई को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष वी नारायणन को फोन किया था। इसरो के मुताबिक बातचीत के दौरान नारायणन ने शुक्ला का हालचाल पूछा और आईएसएस पर किए जा रहे विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

Exit mobile version