Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में जमीन और कॉटेज के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला, 7 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज


अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में जमीन और कॉटेज के सौदे में ₹1.56 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार बरेली रोड स्थित अलकनंदा कॉलोनी के निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि पीड़ित के मित्र कैलाश सती ने अपनी पार्टनर सुभ्रा गुप्ता और अन्य लोगों के साथ मिलकर 31 जनवरी 2026 को श्रीकोट माडाली की 12 नाली जमीन और गैबुआ स्थित आठ कॉटेज का सौदा कुल 2 करोड़ रुपये में तय कराया था। शिकायत के अनुसार, पीड़ित ने आरोपियों को ₹46 लाख रुपये बैंक के माध्यम से और ₹1.10 करोड़ रुपये नकद देकर कुल ₹1.56 करोड़ का भुगतान कर दिया था। तय समझौते के तहत बाकी बचे ₹44 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय दिए जाने थे। बताया कि इतनी बड़ी रकम हड़पने के बाद आरोपी लगातार रजिस्ट्री करने में टालमटोल करते रहे। हद तो तब हो गई जब 28 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने साफ कह दिया कि वे न तो जमीन की रजिस्ट्री करेंगे और न ही पैसे वापस लौटाएंगे। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई‌।‌इसके बाद 7 जून 2026 को दोनों पक्षों के बीच पैसा लौटाने को लेकर एक लिखित राजीनामा (समझौता) भी हुआ था, लेकिन आरोपियों ने उसका भी पालन नहीं किया और रकम दबाकर बैठ गए।

जांच शुरू

पुलिस ने पीड़ित जितेंद्र कुमार गुप्ता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जिसमें कैलाश सती (मुख्य आरोपी/मित्र), सुभ्रा गुप्ता (पार्टनर), रेखा सती, गौरव सती, स्वाती, रवि कुमार, नंदन सिंह बोरा है। जांच की जा रही है।

Exit mobile version