देश दुनिया से साइबर ठगी के मामले सामने आते हैं। जो एक बड़ा चिंता का विषय है। जिससे हर उम्र के लोग फंस रहें हैं। वहीं इन दिनों सिम स्वैपिंग और ई-सिम फ्रॉड बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो रहें हैं।
साइबर ठगों का बढ़ता जाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में नोएडा और मुंबई में यह घटनाएं सामने आई है। जहां इस तरीके से की लोगों के साथ ठगी हुई है। इस ठगी में साइबर ठग आपके मोबाइल नंबर को अपने नियंत्रण में ले लेते हैं। इसके लिए वे खुद को मोबाइल नेटवर्क प्रदाता का प्रतिनिधि बताकर कॉल या मैसेज करते हैं। यूजर को बहला-फुसलाकर वे एक ओटीपी (OTP) हासिल कर लेते हैं, जिससे वे सिम को अपने डिवाइस में सक्रिय कर लेते हैं। इसके बाद, वे बैंकिंग ऐप्स, यूपीआई (UPI) और अन्य डिजिटल सेवाओं तक अपनी पहुंच बना लेते हैं। इससे वह लाखों रुपये की ठगी की घटना को अंजाम देते हैं।
रहें जागरूक
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में जागरूक रहें। साथ ही किसी भी अनजान कॉलर को ओटीपी न बताएं। ई-सिम या सिम स्वैप के लिए टेलीकॉम कंपनी के ऑफिशियल कस्टमर केयर से ही संपर्क करें। अपने बैंक खातों में दो-चरणीय सुरक्षा (2FA) को सक्रिय करें। इसके अलावा साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 और रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) की जानकारी रखें।