देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का फास्टैग वार्षिक पास (FASTag Annual Pass) खरीदते वक्त आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
ऐसे करें डाउनलोड
इन दिनों कुछ लोग फर्जी वेबसाइट बनाकर नकली फास्टैग वार्षिक पास बेचने की आड़ में लोगों को ठग रहें हैं। ऐसे में आप सावधान रहें। आपकी छोटी सी गलती आपको बड़ा नुकसान करा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में एनएचएआई की ओर से इसके बारे में अलर्ट जारी कर सूचित किया है। एनएचएआई ने स्पष्ट किया है कि वह केवल अपने राजमार्गयात्रा ऐप के माध्यम से ही वार्षिक पास की बिक्री करता है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
रहें सावधान
साथ ही एनएचएआई ने चेतावनी जारी की हैं। जिसमें बताया है कि कुछ फर्जी वेबसाइट और प्लैटफॉर्म यह वार्षिक पास बनाने का दावा कर रहे हैं। वह अधिकृत नहीं हैं। इस पास को कोई बाहरी एजेंसी नहीं बेच सकती।