Site icon Khabribox

सावधान: जीजा बनकर युवती के साथ हुई ठगी, खाते से ट्रांसफर कराएं हजारों रूपये

देश दुनिया में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहें हैं। अलग अलग पैंतरे अपनाकर साइबर ठग मासूम जनता को अपने जाल में फंसा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

जाने पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली यूभी चौधरी हल्द्वानी में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। युवती ने बताया कि उसके पास अंजान नंबर से कॉल आई। बात करने वाले ने खुद को उनका जीजा बताया। उसने परिवार के सदस्यों के नाम बता दिए।कहा कि वह कहीं फंसे हैं, तुरंत 50 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दो। उन्होंने शाम तक वापस लौटाने का वादा भी किया। युवती ने 20 हजार रुपये तुरंत ट्रांसफर कर दिए। दूसरी बार 30 हजार रुपये ट्रांसफर करने पर भुगतान अपने आप रद्द हो गया। इसके बाद युवती ने दीदी से बातचीत की तो पता चला कि वह जालसाजी का शिकार हुई है।

जांच शुरू

जिसके बाद युवती ने तुरंत साइबर सेल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।  इस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version