देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कोरोना के कहर से दुनिया अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाई थी कि एक और जानलेवा इंटरनेशनल वायरस ने दस्तक दे दी है।
इस वायरस का खतरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफ्रीका के कुछ देशों में इबोला वायरस के तेजी से बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ‘पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी ऑफ इंटरनेशनल कंसर्न’ (PHEIC) यानी वैश्विक चिंता की जनस्वास्थ्य इमरजेंसी घोषित कर दिया है। इसके साथ ही भारत सरकार का नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। अफ्रीका महाद्वीप के दो प्रमुख देशों—डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और युगांडा में इबोला वायरस पैर पसार रहा है, जिसके बाद डब्ल्यूएचओ को यह आपातकालीन कदम उठाना पड़ा। भारत में इस वायरस की एंट्री को रोकने के लिए डीजीसीए ने देश-विदेश की सभी एयरलाइंस के लिए एक बेहद सख्त और नई गाइडलाइन (SOP) जारी कर दी है।
इन यात्रियों और उड़ानों पर लागू होंगे नए नियम
रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार द्वारा जारी यह कड़ा आदेश सीधे तौर पर उन सभी यात्रियों और विमानों पर लागू होगा, जो इबोला प्रभावित देशों से सीधे या फिर कनेक्टिंग फ्लाइट्स के जरिए भारत आ रहे हैं। जिस पर भारत ने समय रहते अपनी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है और विमानन कंपनियों के लिए नए नियम तय कर दिए हैं।